in

कच्चे आम के 10 फायदे हिंदी में | 10 Health Benefits of Raw Mango

कच्चे और हरे आम के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

Health Benefits of Raw Mango
Health Benefits of Raw Mango

गर्मियां आते ही बाजार में चारों ओर फलों का राजा आम नजर आता है।  आम बड़े से लेकर बूढ़े तक सबका पसंदीदा  फल होता है। जहां पका आम लोगों को बहुत पसंद आता है वही कच्चे आम के भी कुछ अपने गुण होते हैं जो बहुत फायदेमंद होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं कच्चे आम  की,  तो आइए जानते हैं कच्चा आम किस तरीके से हमारे लिए फायदेमंद साबित होता है।

1. गर्मियों में अक्सर पाया जाता है कि पेट में गर्मी हो जाती है,  ऐसे में कच्चे आम का सेवन बहुत ही लाभकारी साबित होता है।  कच्चे आम पर नमक लगाकर उसका सेवन करना चाहिए ऐसा करने से पेट की गर्मी से राहत मिलती है।

2. कच्चे आम में बीटा कैरोटीन,  अल्फा कैरोटीन, विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध होता है।यह आंखों की रोशनी को तेज करने का काम करता है।

3गर्भवती महिलाओं को अक्सर गर्भावस्था के दौरान उल्टी व  जी मिचलाना की समस्या का सामना करना पड़ता है,  ऐसे में यदि कच्चे आम का सेवन किया जाए तो उल्टी में राहत मिलती है।

4. कच्चे आम के सेवन से दांत मजबूत होते हैं व मसूड़ों के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है।कच्चे आम में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से मसूड़ों से आने वाले  खून की परेशानी में काफी राहत मिलती है।

5. कच्चे आम में विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है,  इसलिए इसके सेवन से पेट में होने वाली तकलीफों में राहत मिलती है।

6. कई लोगों को सांस से आने वाली दुर्गंध की वजह से शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है, ऐसे में कच्चे आम के सेवन से धीरे-धीरे सांस से आने वाली दुर्गंध में कमी आती है।

7. गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसकी वजह से हमें डीहाइड्रेशन का सामना करना पड़ता है,  ऐसे में कच्चा आम पानी की कमी को पूरा करने के लिए चमत्कारिक फल के रूप में सामने आता है।कच्चे आम पर नमक लगाकर या फिर उसका पन्ना बनाकर सेवन किया जा सकता है जिससे पानी की कमी दूर होती है।

8. कच्चे आम में बीटा कैरोटीन, विटामिन ए विटामिन सी के साथ साथ फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो लोग मोटापे से परेशान होते हैं उन्हें नियमित रूप से कच्चे आम का सेवन करना चाहिए कच्चे आम में फाइबर अधिक होने की वजह से यह वसा को कम करने में मदद करता है।

9. कच्चे आम का सेवन शरीर में इम्युनिटी को बढ़ाता है और कई प्रकार के रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।कच्चे आम में मौजूद विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।

10. कच्चे आम में पाए जाने वाले विटामिन सी की वजह से घाव जल्दी भर जाते हैं और यह हीलिंग प्रोसेस को  सही करता है।

Written by Geetanjli Dua