दही के ऐसे पाँच फायदे जिनसे हैं आप अंजानI सेहत का खज़ाना है दहीI आज हम आपको बताने जा रहे हैं क्यूँ हमे दही अपनी रोज के खाने मैं शामिल करनी चाहिएI दही कुदरत दिया एक ऐसा नायब तोहफा है जो सदियों से शरीर के लिए अमृत की तरह इस्तेमाल होता आ रहा हैI वैसे तो दही का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है और विवाह की रीत रिवाजों में भी दही का अनमोल स्थान है लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं कैसे दही हमारे शरीर के लिए एक वरदान हैI
1. दूध जब दही का रूप लेता है तो उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती हैIदही का नियमित सेवन अमृत के सामान माना गया हैI दही के नियमित सेवन से भूख बढती हैI यदि किसी को कम भूख लगती है तो उसे दही का सेवन करने की सलाह दी जाती हैI
2. दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैIकैल्शियम हड्डियों को मज़बूत बनाने में सहायक होता हैI बढती उम्र में दही का सेवन हड्डियों को मज़बूत बनाने में वरदान साबित होता हैI
3. दही में मौजूद कैल्शियम हमारी मासपेशियों को मज़बूत बनाने में मदद करता हैI जिन लोगों को मासपेशियों में अकड़न की शिकायत रहती है उन्हें दही का नियमित रूप से सेवन करना चाहिएI
4. जिन लोगों को अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें दही खाने के लिए मना किया जाता है,परन्तु उन्हें दही में हींग का छौंक लगाने से वह जोड़ों के लिए नुकसानदायक नहीं रहता, ऐसा करने से जोड़ों के रोगी भी इसे ख सकते हैंI
5. दही पाचन शक्ति बढाने में भी बहुत मददगार साबित होती है और आँतों में जमा अम्ल को साफ़ करने में मदद करती हैI